फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaitra Navratra in Nanda Devi Temple Almora

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratra in Nanda Devi Temple Almora
अल्मोड़ा नंदा देवी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भगवती मां दुर्गा की आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो गए हैं। पहले दिन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कई स्थानों पर कलश यात्रा निकली। नगर और जिले के ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में तड़के से ही शंख, घड़ियाल बजने लगे थे। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी आदि अर्पित की। अब रोजाना मां के विभिन्न रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के पहले दिन नगर के प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी, उल्का देवी मंदिर, बानड़ी देवी मंदिर, कसारदेवी मंदिर, स्याहीदेवी मंदिर समेत प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर चितई, रघुनाथ आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। नंदादेवी और चितई मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार रही। लोगों ने व्रत रखा और मंदिरों में पूजा कर मातारानी को चुनरी चढ़ाई। भक्तों ने माता के दर्शन कर चरणों में शीश नवा सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों और घरों में भजन, कीर्तन हुए। इससे वातावरण भक्तिमय हुआ। पहले दिन मां के शैलपुत्री रूप की पूजा की गई। अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और देवी सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। नव संवत्सर पर लोगों ने घरों में भी धार्मिक अनुष्ठान कराए। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति की ओर से रामलीला मैदान ढूंगाधारा से कलशयात्रा निकाली। यात्रा पूर्व पोखरखाली होकर पुन रामलीला मैदान पहुंच कर संपन्न हुई। इससे पूर्व पंडित मनोज पांडे ने पूजा, अर्चना कराई। वहां भजन, कीर्तन भी हुए। इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक कमल बिष्ट, मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट, मनीष तिवारी, पूरन पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed