{"_id":"0f7e2c379a8c9e9ba4a1f23e4da1ed8c","slug":"certificates-to-114-mentally-disabled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से अक्षम 114 को प्रमाणपत्र दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से अक्षम 114 को प्रमाणपत्र दिए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन द्वारा मंद बुद्धि और मानसिक रूप से अक्षम लोगों के लिए विकलांगता प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आयोजित शिविर में काफी भीड़ उमड़ी। शिविर में 114 लोगों को विकलांगता प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले के किसी अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अक्षम लोगों के विकलांगता प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे थे। इसे देखते हुए जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन की पहल पर सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी से मानसिक रोग विशेषज्ञ डाक्टरों की एक टीम इस विशेष शिविर में हिस्सा लेने अल्मोड़ा पहुंची।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केसी भट्ट ने बताया कि शिविर में जिले के विभिन्न इलाकों से 121 लोगों का परीक्षण किया गया। इसमें से 114 लोगों को प्रमाणपत्र जारी किए गए। सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज से पहुंचे मनोरोग विशेष डा. एससी गोदियाल ने बताया कि जरूरत होने पर आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा बेस अस्पताल में आम मरीजों के लिए भी शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 125 मरीजों की जांच कर इलाज किया गया। इनमें 20 मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में मनोवैज्ञानिक युवराज पंत, डा. के दत्तराव, नेत्र सर्जन डा.एससी जंगपांगी, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. नवीन मिश्रा ने रोगियों की जांच की। इस अवसर पर सीएमएस डा. डीपी दुर्गापाल, डा.पीके उप्रेती आदि मौजूद थे।