फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Central Government withdraws petrol and gas prices

पेट्रोल और गैस के बढ़े दाम केंद्र सरकार वापस ले 

Mon, 17 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 17 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन

 एनआरएचएम के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू कर्नाटक ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और गैस के दामों में बढ़ोतरी करने की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र कुछ कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार दाम में बढ़ोतरी कर रहा है। नए नियम के तहत तेल कंपनियों को प्रतिदिन मूल्य निर्धरित करने का मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव में अच्छे दिन के वायदे किए थे, लेकिन सत्ता में काबिज मोदी सरकार अब गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के चूल्हे बंद करने का काम कर रही है। यह सरकार गरीबी खत्म करने की बात करती है, लेकिन अब गरीबों को ही खत्म करने पर उतारू है। महंगाई का सीधा असर गरीबों पर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र से पेट्रोल और गैस के दामों में की गई बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed