{"_id":"59007af54f1c1be617c0d03f","slug":"center-to-take-concrete-steps-for-internal-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आंतरिक सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए केंद्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आंतरिक सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए केंद्र’
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में 25 जवानों के शहीद होने पर दुख जताते हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने केंद्र सरकार से देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन
उन्होंने नक्सली हमलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए केंद्र सरकार से आंतरिक सुरक्षा के लिए ठोस पहल करने की मांग की। इधर महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में नक्सली हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने नक्सली हमले की निंदा करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा में केंद्र सरकार को विफल बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा को केरल में मारे गए स्वयं सेवकों की याद तो है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में पत्थर खाते और शहीद होते जवानों का ध्यान नहीं है। महिलाएं शराब के विरोध में जगह-जगह आंदोलित हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार महिलाओं की भावनाओं को तवज्जो नहीं दे रही है। सरकार अपनी कमजोरियों को छुपाने के लिए जातिवाद, धर्मवाद आदि का सहारा ले रही है। बैठक में प्रीति बिष्ट, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, किरन साह, लीला जोशी, रजनी टम्टा, राधा तिवारी, पूरन आर्या, भवानी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए नक्सलियों और माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, तारा जोशी, मनोज सनवाल, दिनेश पंत, हेम तिवारी, सरिता आर्या, पूरन बिष्ट, नरेंद्र बनौला, केवल सती, त्रिलोचन जोशी, अल्मोड़ा अरबन बैंक अध्यक्ष आनंद बगड़वाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश बिष्ट, शेखर पांडे, दिवान महरा, मोहन सिंगवाल आदि मौजूद थे।