{"_id":"601ee4548ebc3e27e44b01c6","slug":"center-s-double-engine-government-failed-says-harish-rawat-almora-news-hld4138461141","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की डबल इंजन सरकार हुई फेल : हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की डबल इंजन सरकार हुई फेल : हरीश रावत
विज्ञापन
सोमेश्वर में पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट करते कार्यकर्ता।
- फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ताकुला क्षेत्र के ग्रामसभा सुनोली में शनिवार को पूर्व मुख्यंत्री हरीश रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दौलत सिंह भाकुनी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी मूर्ति का अनावरण किया। इसके साथ ही स्व. सोबन सिंह जीना की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि क्षेत्र कई महापुरुषों की कर्मभूमि है। इन महापुरुषों ने देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिन्हें हमेशा याद किया जाना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार जबरन किसान विरोधी कानून बनाकर किसानों के साथ अन्याय कर रही है। जबकि कांग्रेस शासन में हमेशा किसानों की सुनी गई। आज महंगाई चरम पर है, रोजगार के कोई अवसर नहीं है। किसान मजबूर होकर आत्महत्या करने को तैयार हैं लेकिन सरकार अपनी जिद पर हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। विधानसभा चुुनाव में अब भाजपा सरकार की हार से ही सरकार को विकास की स्थितियों का पता चलेगा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता को सम्मानित किया। वहीं कई सदस्यों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक करन माहरा, विधायक ललित फर्स्वाण, प्रशांत भैसोड़ा, मनोज तिवारी, पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक, ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सवाल, राजेंद्र टंगड़िया, राजेंद्र बाराकोटी, कैलाश चंद्र शास्त्री, प्रभाकर भाकुनी, किशोर नयाल, बालम भाकुनी, दिनेश नेगी, चंद्रशेखर लोहनी आदि मौजूद रहे।