{"_id":"5741fdb44f1c1bb415690d7b","slug":"centenary-celebrations","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकृष्ण कुटीर स्थापना के शताब्दी समारोह मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकृष्ण कुटीर स्थापना के शताब्दी समारोह मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 23 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
शताब्दी समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। ब्राइट एंड कॉर्नर में स्थित रामकृष्ण कुटीर स्थापना के शताब्दी दिवस और स्वामी विवेकानंद के गुरु भाई स्वामी तुरियानंद की 150वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कुटीर में देर सायं रामकृष्ण मठ के सहायक सचिव स्वामी सुविरानंद ने नवनिर्मित साधु आवास का लोकार्पण किया और कुमाऊं में स्वामी विवेकानंद एवं रामकृष्ण कुटीर का इतिहास पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अल्मोड़ा प्रवास और इस पवित्र भूमि में उन्हें प्राप्त आध्यात्म ज्ञान के साथ शिष्यों को किए गए पत्राचार आदि भारतीय साहित्य और दर्शन की अमूल्य निधि है। स्वामी जी को इस क्षेत्र से काफी लगाव था। स्वामीजी के बताए मार्ग पर चलकर ही देश तरक्की कर सकता है।
विज्ञापन
रामकृष्ण कृष्ण मिशन सहायक बड़ौदा के सचिव स्वामी निखिलेश्वरानंद ने स्वामी विवेकानंद की अल्मोड़ा यात्रा, प्रवास, साधना, आध्यात्म शिक्षा आदि के बारे में जानकारी दी। मठ के अध्यक्ष स्वामी सोमदेवानंद ने पधारे संतों और आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान वीपीकेएस के पूर्व निदेशक डॉ. जेसी भट्ट, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रो. दिवा भट्ट, अशोक पांडे आदि थे।
विज्ञापन