{"_id":"5740bc664f1c1bfe16ac7d4e","slug":"cbse-12th-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"94.4 फीसदी अंकों के साथ आर्मी स्कूल की एकता ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
94.4 फीसदी अंकों के साथ आर्मी स्कूल की एकता ने किया जिला टॉप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 22 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं के टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अल्मोड़ा के विद्यालयों का प्रदर्शन शानदार रहा। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की विज्ञान की छात्रा एकता बिष्ट ने 94.4 फीसदी अंक पाकर जिले में सबसे आगे रही। जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल रानीखेत की उर्वशी नेगी 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरे और आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के जतिन अग्रवाल और जवाहर नवोदय ताड़ीखेत के छात्र दीपक मावड़ी 93.8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 63 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 47 ने प्रथम श्रेणी और शेष 16 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में पास हुए। विज्ञान वर्ग में एकता बिष्ट ने 94.4 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया। सचिन जोशी ने 93.4 और कल्पना कफलिया ने 93.2 फीसदी अंक हासिल किए। वाणिज्य वर्ग में सुकीर्ति साह ने 83 फीसदी अंक प्राप्त किए। होली एंजिल पब्लिक स्कूल में 52 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 35 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञान वर्ग में शिवांश आदित्य ने 91.6 फीसदी अंक पाकर स्कूल टॉप किया। अंजलि पंत ने 90.6, सुनिधि बिष्ट ने 87 फीसदी अंक हासिल किए। बीर शिवा स्कूल में 93 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। विज्ञान वर्ग के 75 छात्र-छात्राओं में से 72, वाणिज्य में सभी 18 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। वाणिज्य वर्ग में राधा नताशा जोशी ने 93.2 फीसदी अंक पाकर स्कूल टॉप किया। गर्वित पंत को 77.8, अभिषेक मेहता को 69 फीसदी अंक मिले। विज्ञान वर्ग में शिखा जोशी ने 92, नीरज बिष्ट ने 91.4, आकाश सक्सेना ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
शारदा पब्लिक स्कूल में परीक्षा में शामिल सभी 49 छात्र-छात्राएं सफल रहीं। वैशाली गढ़िया ने सर्वाधिक 87.6 अंक पाकर स्कूल में प्रथम स्थान पाया। सोनल साह ने 85.2, आकांक्षा लटवाल ने 84.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। स्प्रिंग डेल्स स्कूल में परीक्षा में शामिल सभी 18 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। पारस भट्ट ने 85 प्रतिशत, सबा परवीन, साक्षी वर्मा ने 82 फीसदी, ममता दानू ने 70 फीसदी अंक हासिल किए।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सीबीएसई बारहवीं परीक्षा के परिणाम घोषित हुए। चिलियानौला स्थित जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल की विज्ञान वर्ग की छात्रा उर्वशी नेगी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। आर्मी पब्लिक स्कूल के विज्ञान वर्ग के छात्र जतिन अग्रवाल और जवाहर नवोदय विद्यालय के विज्ञान वर्ग के छात्र दीपक मावड़ी ने संयुक्त रूप से 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालयों का नाम रोशन किया है। नगर में सीबीएसई बोर्ड से जुड़े पांच विद्यालय हैं।
पांचों विद्यालयों में इस बार जीडी बिड़ला स्कूल की छात्रा उर्वशी नेगी ने 94 फीसदी अंकों के साथ बाजी मारी है। जीडी बिड़ला स्कूल में कुल 41 बच्चों ने बारहवीं की परीक्षा दी, जिसमें से 31 बच्चों ने प्रथम श्रेणी के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। उर्वशी के अलावा सत्यम कुमार व रूपल अधिकारी ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। वाणिज्य वर्ग में प्रवर गोयल ने 93, मीरवाइज खान ने 80 रोहित कनोडिया ने 72 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य आसिम अली ने सभी को बधाई दी है।
इधर, आर्मी पब्लिक स्कूल में 81 बच्चों ने परीक्षा दी, जिसमें से सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। यहां विज्ञान वर्ग में जतिन अग्रवाल ने 93.8 प्रतिशत, हिमालय नेगी ने 93.2 प्रतिशत, विनीता उपाध्याय ने 92.6 प्रतिशत, कामर्स वर्ग में रोहित जोशी 91.8 प्रतिशत तथा आर्ट में हिमांशु बिष्ट ने 90.2 फीसदी अंक प्राप्त कर नाम कमाया है। विद्यालय में 11 छात्र छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है।
वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में 71 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। विज्ञान वर्ग में दीपक मावड़ी ने 93.8 फीसदी, निरंजन पंत ने 91.2, कार्तिक कन्नोजिया ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कला वर्ग में निशा नेगी, कनिष्का टम्टा ने 89.04 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। उधर, केंद्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या डॉ. माला तिवारी ने बताया कि साइंस और कॉमर्स वर्ग में कुल 73 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। साइंस वर्ग में अयान शेख ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
वाणिज्य वर्ग में सुमन कांडपाल ने 80 फीसदी अंक हासिल किए। हर्षित तिवारी ने 89.6, सुबान नासिर ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मान बढ़ाया है। उप प्राचार्य आरएस बिष्ट ने भी सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है। चिलियानौला स्थित वीरशिवा में कुल 56 बच्चों ने परीक्षा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य एसएस बिष्ट ने बताया कि कुल 56 में से 38 बच्चों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। विद्यालय का परीक्षाफल 90 प्रतिशत रहा है। छात्रा विद्या देव ने 81 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।