फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Case on Accident

Almora News: वाहन को टक्कर मारने के मामले में केस दर्ज

Mon, 10 Jun 2024 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 10 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Case on Accident
अल्मोड़ा। छह दिन पूर्व सड़क किनारे खड़े वाहन को टक्कर मारने के मामले में आरोपी चालक के खिलाफ कोतवाली में केस दर्द हुआ है। इस घटना में वाहन चालक घायल हो गया था। धौलछीना निवासी भावना मेहरा ने तहरीर में बताया कि पांच जून की शाम पांच बजे उनके भाई कमल नेगी ने अपना वाहन तोली पनुवानौला हाईवे के खोला तिराहे पर सड़क के किनारे कच्चे में खड़ा किया था। उस समय वह वाहन के भीतर बैठा था। जैसे ही वाहन का दरवाजा खोल कर बाहर निकलने लगा तो जागेश्वर से आ रहे वाहन के चालक विशाल प्रसाद निवासी छड़ेल (हल्द्वानी)ने कमल के वाहन को टक्कर मार दी। जिससे कमल नेगी का वाहन सड़क से नीचे जा गिरा। साथ ही चालक विशाल प्रसाद का वाहन भी विशाल प्रसाद का वाहन भी खाई में गिर गया। जगदीश पाटनी और गोपाल पांडे ने कमल नेगी को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। धौलछीना थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि भावना की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 279, 338 के तहत केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed