फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Car fell into ditch in Lamgada, driver died

Almora News: लमगड़ा में कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Wed, 25 Oct 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 25 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch in Lamgada, driver died
लमगड़ा के सत्यों में खाई में गिरी कार। संवाद
अल्मोड़ा। लमगड़ा के सत्यों में एक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। वह यात्रियों को छोड़कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह विनोद सिंह रावत (43) पुत्र दिवान सिंह रावत, निवासी गौलीमहर, लमगड़ा अपनी कार संख्या डीएल 1-जेड सी 7131 से दिल्ली से आए यात्रियों को छोड़कर घर लौट रहा था। सत्यों के पास उसकी कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े लेकिन खाई गहरी होने के घायल को वहां से निकालना असंभव था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने किसी तरह रस्सियों के सहारे गंभीर अवस्था में चालक को खाई से निकालकर सीएचसी लमगड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। रेस्क्यू टीम में एसआई विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल जीतेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, देवराज सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन





बच्चे करते रहे इंतजार, मिली पिता की मौत की खबर



अल्मोड़ा। विनोद सिंह रावत पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। वह लमगड़ा-दिल्ली रूट पर कार चलाता था। बुधवार को भी वह दिल्ली से यात्रियों को लेकर पहुंचा। सत्यों में उन्हें छोड़कर घर लौट रहा था। 17 वर्षीय बेटा विनय और 14 वर्षीय बेटी कोमल पिता का इंतजार कर रहे थे लेकिन उन्हें उनकी मौत की खबर मिली। पति की मौत के बाद से पत्नी बदहवास है और बेटा-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



बदहाल सड़क बनी दुर्घटना का कारण

अल्मोड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस स्थान पर कार खाई में गिरी वहां सड़क बदहाल है। सड़क गड्ढों और रोड़ी से पटी है। लोगों का कहना है कि यदि सड़क ठीक होती तो शायद हादसा न होता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed