फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Car fell into a ditch, five injured

हिनौला के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Car fell into a ditch, five injured
हिनौला के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। दिल्ली से सराईखेत आ रही एक आर्टिका कार हिनौला के पास पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए रामनगर ले जाया गया। यह सभी लोग दिल्ली से नवरात्र में पूजा के लिए मसमोली गांव आ रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11 बजे आर्टिका कार संख्या डीएस-8-सीएयू-1309 से दिल्ली के भजनपुरा से जगत सिंह नेगी परिवार के साथ सराईखेत मसमोली अपने गांव आ रहे थे। यह लोग नवरात्र में पूजा के लिए घर आ रहे थे। हिनौला के पास कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में मसमोली श्रीगाड़ स्याल्दे निवासी जगत सिंह नेगी (42) पुत्र थान सिंह नेगी, उनकी पत्नी भारती नेगी (33), श्याम सिंह (65) पुत्र बहादुर सिंह नेगी, शाकंबरी देवी (70) पत्नी थान सिंह, अनन्या चौहान (15) पुत्री बसंत चौहान घायल हो गए। सूचना मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह रावत अपने साथियों के साथ सभी घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाए। इसके बाद अपने निजी वाहन से उपचार के लिए उन्हें स्वास्थ्य केंद्र देवायल लाए। घटना स्थल पर पुलिस और तहसील प्रशासन के कार्मिक भी पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवायल अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी घायलों को उपचार दिया। गंभीर रूप से घायल भारती नेगी और शाकंबरी देवी को रामनगर रेफर कर दिया है। उन्हें 108 एंबुलेंस से रामनगर उपचार के लिए ले जाया गया है, जबकि तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed