फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Car crashes returning from car, driver dies, two injured

बरात से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, दो घायल

Sun, 03 Mar 2019 11:31 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। 
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।  Published by: Almora desk Updated Sun, 03 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Car crashes returning from car, driver dies, two injured
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
निकटवर्ती ढौरा गांव से लौट रही एक कार विश्वनाथ के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक गोलना करड़िया निवासी त्रिलोचन डुंगराकोटी (55) अपनी मारुति 800 कार संख्या यूके 04, के-1398 में अपने दो साथियों के साथ किसी बरात में विश्वनाथ से आगे ढौरा गांव गए थे। बताया गया है कि त्रिलोचन डुंगराकोटी अस्थमा से पीड़ित थे और लौटते वक्त विश्वनाथ से कुछ दूर पहले उन्हें अचानक खांसी आई जिससे वह कार से नियंत्रण खो बैठे। कार तेज गति से एक पिलर से टकरा गई। जिससे त्रिलोचन डुंगराकोटी के सिर में गंभीर चोट आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना में कार में सवार राजेंद्र  सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी धारानौला और दयाकृष्ण जोशी निवासी कैंट अल्मोड़ा को भी चोटें आई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। बताया गया है कि दोनों घायल भी एनसीसी में कार्यरत हैं। डा. सौरभ जोशी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। जानकारी मिलने के बाद कोतवाल अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि त्रिलोचन एनसीसी में चालक पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed