फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   cant board vice president

कैंट उपाध्यक्ष पद को प्रतिष्ठा से जोड़ रही कांग्रेस-भाजपा

Fri, 23 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 23 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
cant board  vice president

छावनी परिषद उपाध्यक्ष पद को भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है। इसको लेकर खींचतान मची है। सात सभासदों वाले कैंट सदन में उपाध्यक्ष पद के लिए चार सभासदों का बहुमत जरूरी है। चुनकर आए तीन सभासद भाजपा के तो तीन कांग्रेस समर्थित बताए जा रहे हैं। एक सभासद निर्दलीय हैं। उसको अपनी ओर खींचने के प्रयास चल रहे हैं। चर्चा है कि दोनों दलों के लोग निर्दल के मान-मनौव्वल में जुटे हैं।

विज्ञापन


छावनी परिषद के सभासद के लिए 11 जनवरी को मतदान, मतगणना और परिणाम घोषित हुए थे। वार्ड नंबर एक से व्यापार संघ अध्यक्ष यतीश रौतेला की पत्नी बिंदु रौतेला, वार्ड नंबर दो से आठवीं बार जीते भुवन आर्य, वार्ड नंबर तीन से दूसरी बार जीते मोहन नेगी, चार से युवा विनोद कुमार आर्य, पांच से पूर्व सभासद उमेश पाठक की बहू अर्चना पाठक, छह से दूसरी बार संजय पंत तथा सात नंबर वार्ड से युवा सुकृत शाह सभासद चुने गए। सभासद चुनाव के ठीक एक माह बाद उपाध्यक्ष पद का चुनाव होता है।
विज्ञापन


सात वार्ड वाले कैंट बोर्ड सदन में उपाध्यक्ष के लिए चार सभासदों का बहुमत जरूरी होता है, इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने इसे प्रतिष्ठा बना लिया है। तीन सभासदों को भाजपा समर्थित तो तीन को कांग्रेस समर्थित बताया जा रहा है। एक सभासद अभी किसी दल में नहीं हैं। चर्चा है कि निर्दल सभासद को अपने अपने पक्ष में खींचने के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए दोनों दलों के लोग निष्पक्ष के मान मनौव्वल में जुटे हुए हैं। देखना यह है कि अब ऊंट किस करवट बैठेगा। हालांकि दोनों दलों के लोग इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि सभासदों को गजट नोटिफिकेशन के लिए पत्र हाईकमान भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed