फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cancel direct recruitment mandate

11 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी संघ मुखर, धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Cancel direct recruitment mandate
अल्मोड़ा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ अपनी 11 सूत्री मांगों के लिए लामबंद हो गया है। शुक्रवार को संघ ने पालिका परिषद में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीधी भर्ती का विरोध जताते हुए शासनादेश की प्रतियां जलाईं। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार ने कहा कि संघ की ओर से दिए गए 11 सूत्रीय मांग पत्र पर अब तक शासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि चयन आयोग की ओर से पर्यावरण पर्यवेक्षक के पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है जिसकी संघ निंदा करता है। सीधी भर्ती के आदेश को शीघ्र निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने शीघ्र 11 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न होने पर कार्यबहिष्कार करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष दीपक चंदेल, शाखा अध्यक्ष सुरेश केशरी, महासचिव राजेश टांक, उपाध्यक्ष सतीष कुुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed