फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Campaign will prove to be a milestone for women's empowerment

महिला सशक्तीकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा अपराजिता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Campaign will prove to be a milestone for women's empowerment
अपराजिता अभियान के तहत मौजूद महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा )। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत यहां घगलोड़ी ग्राम पंचायत की महिलाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तमाम तरह के कानूनों की जानकारी दी गई। अमर उजाला के अभियान की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के अभियान में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान महिलाओं को जागरूक करने की शपथ भी ली गई।
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत घगलोड़ी ग्राम पंचायत की महिलाएं एकत्रित हुईं। पैरालीगल वालिंटियर लता कबडवाल ने महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिला हिंसा और इससे संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं से लाभान्वित होने की अपील की गई।
विज्ञापन

पीएलवी मोहित उप्रेती ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन अभियान की जानकारी देते हुए गांवों को स्वच्छ रखने और गांव को नशा मुक्त बनाते हुए एक आदर्श गांव बनाने का आह्वान किया। पीएलवी बीना चौधरी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अमर उजाला द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए तमाम तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, जो भविष्य में मील का पत्थर साबित होंगे। कहा कि महिला सशक्तीकरण को लेकर चल रहे अभियान जरूरी हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान लक्ष्मण कुमार, भुवन चंद्र, गिरीश चंद्र, आनंद राम, हयात राम, कौशल्या देवी, गीता देवी, पूजा देवी, गंगा देवी, बबीता देवी आदि ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed