फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Caltural Activity in Dwarahat

शिव सुमिरन जिन जाना, सोई तन ब्रह्म समाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Caltural Activity in Dwarahat
विमांडेश्वर में होली गायन के दौरान थिरकती उक्रांद की महिलाएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। चौखुटिया के सीमावर्ती चित्रेश्वर मंदिर में पारंपरिक बैठकी होली का आयोजन हुआ। शिव सुमिरन जिन जाना, सोई तन ब्रह्म समाना राग काफी की इस भक्तिपूर्ण प्रस्तुति के साथ चित्रेश्वर शिव मंदिर परिसर में विशेष होली बैठक हुई। क्षेत्र के प्रमुख होली गायक ललित त्रिपाठी की अगुवाई में आयोजित इस बैठकी में क्षेत्र और आसपास के कलाकारों ने शिरकत की। जय-जय शिवशंकर योगी, नाथ दिगंबर.., होली खेलत डमरू वाला, मतवाला.., जटन विराजत गंग भोले नाथ दिगंबर आदि के स्तुतिगान से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। राग जंगला काफी, खम्माज, देश, सहाना, झिंझोटी, बिहाग, भैरवी आदि रागों पर आधारित होलियों का गायन देर शाम तक चला। होली आयोजन में महेश उपाध्याय, उमेश पांडे, कैलाश पांडे, हरीश पांडे, हरनाथ पांडे, कमल सिंह, विंदेश्वरी पांडे, महेश पांडे, उमेश त्रिपाठी, कैलाश चंद्र आदि थे। हारमोनियम पर कैलाश पांडे और तबले पर उमेश पांडे ने संगत दी।
विज्ञापन

विमांडेश्वर में हुई होली गायन में जमकर थिरकीं महिलाएं
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उक्रांद महिला प्रकोष्ठ की ओर से एतिहासिक विमांडेश्वर मंदिर में होली गायन किया गया। इसमें महिलाओं की होलियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाओं ने पूजा, अर्चना के बाद होली गायन में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इसके माध्यम से उन्होंने प्राचीन संस्कृति को उजागर किया। द्वाराहाट क्षेत्र में उक्रांद महिला प्रकोष्ठ की तरफ से हर साल होली गायन का आयोजन होता है। वहां मौजूद पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, उक्रांद महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा मधुलता रावत, लाल सिंह बिष्ट, लक्ष्मीचंद्र त्रिपाठी, हिम्मत सिंह, संतोष अधिकारी आदि ने होल्यारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed