{"_id":"58123c944f1c1b994fbc3eda","slug":"called-for-a-boycott-of-china-made-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन निर्मित उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन निर्मित उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में मिट्टी के दीये बांटते भाजयुमो कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चौघानपाटा में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने के लिए जागृत किया। उन्होंने लोगों से चीन निर्मित सामग्री के बहिष्कार करने का आह्वान किया। इस मौके पर मिट्टी के दीयों का वितरण किया और लोगों से दीपावली पर मिट्टी के दीयों से घरों को रोशन करने की अपील की।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि चीन लगातार पाकिस्तान का समर्थन करते आ रहा है। साथ ही पाकिस्तान को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान कर रहा है। चीन भारत विरोधी नीति अपनाए हुए है। दीपावली पर भी चीन अरबों की सामग्री भारत को निर्यात करता है। भारत से होने वाली आय से चीन पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहा है। पाकिस्तान भारत विरोधी कदम उठा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान को मदद करने वाले चीन के उत्पादों का हर भारतीय को तिरस्कार करना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, कुमाऊं संयोजक विनीत बिष्ट, डा. राजा हृदयेश अंडोला, भगवत बिष्ट, पंकज वर्मा, सुंदर कनवाल, कमल बिष्ट, सुनील बिष्ट, राहुल बोरा, चंदन लटवाल, अभय कुमार, दयाशंकर, मोहित साह, रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र साह, संजय टम्टा मौजूद थे। अंत में भाजपा हवालबाग मंडल के अध्यक्ष भुवन भाष्कर राठौर की माता और छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुंदर सिंह गडिय़ा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन