{"_id":"5c4df01ebdec2273934e0de6","slug":"call-of-inspiration-from-the-life-of-great-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान लोगों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महान लोगों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
Sun, 27 Jan 2019 11:23 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
पीएम की मन की बात सुनने पहुंचे बच्चे और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के वित्त और पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने बीआरसी सोमेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए विद्यालयों के बच्चे, स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थेे।
विज्ञापन
मन की बात में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, संत रविदास, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, श्रीश्रीश्री शिव कुमार के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
विज्ञापन
किया।
उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की सराहना की। साथ ही युवाओं से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए आगे आने को कहा। हाल में ही संपन्न हुए खेलो इंडिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले पदक विजेताओं के नाम लेकर उनके प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन
इस मौके पर पंत ने कहा कि प्रधानमंत्री विशेष पहल कर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक अपना संबोधन पहुंचाते हैं। रेडियो से करोड़ों देशवासियों तक प्रधानमंत्री की मन की बात पहुंचती है। कार्यक्रम के माध्यम से पीएम लोगों के सुझाव भी लेते है। जिसमें अभी तक 61 हजार सुझाव और 1.43 लाख आडियो कैसेट रिकार्डिंग प्रधानमंत्री तक पहुंची है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिला महामंत्री नरेन्द्र मोहन नयाल, आनंद डंगवाल, ठाकुर सिंह, खड़क सिंह, उमेश मेहरा आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर एडीएम केएस टोलिया, उपजिलाधिकारी विवेक राय, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल राम आर्या, डीएफओ प्रवीण कुमार, डीडीओ केके पंत, गिरीश कांडपाल, दिलीप सिंह रौतेला, माधो सिंह खनी, दीवान बोरा, कैलाश बोरा, हरीश जोशी, प्रमोद कुमार, केवलानंद जोशी आदि भी उपस्थित थे। इधर भाजपा की मंडल इकाईयों ने भी प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुना गया। इसके लिए पार्टी ने मंडल इकाईयों को पूर्व में रेडियो का वितरण भी किया था।