फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Call for success on the strength of discipline and hard work

अनुशासन और मेहनत के बल पर सफलता पाने का आह्वान

Wed, 07 Jun 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Wed, 07 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Call for success on the strength of discipline and hard work
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नृत्य पेश करते बच्चे - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

अशोक हाल गर्ल्स रेजीडेंशियल स्कूल के वार्षिकोत्सव अभ्युदय 2017 का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षा सलाहकार सीएल मैथ्यु ने अनुशासन और मेहनत के बल पर प्रतियोगिताओं में सफलता पाने का आह्वान किया। अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत अंग्रेजी डिबेट के माध्यम से हुई। प्रतिभागियों ने वाकपटुता के माध्यम से सबका ध्यान आकर्षित किया। पेपर बैग डिजाइन, हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।


एक्स्टेम्पोर में आर्यमान विक्रम बिरला के पियूष जोशी, वेस्टर्न ग्रुप सांग में मेजबान विद्यालय, कोलाज मेकिंग और जीके क्विज में आर्यमन विक्रम बिरला, फुट प्रिंट में शामी लिटिल स्टेप कोलकाता के अब्दुल रहमान, अंग्रेजी डिबेट में इंद्राक्षी सरकार, हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता में केवी के मनीष बिष्ट, कोलाइडोस्कोप में आर्यमन विक्रम बिरला और इम्प्रेशन में सिमरन सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजु रेखी, शबीना गिल, लता पांडे,  बिमला बोरा, राजीव विद्यार्थी आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि सीएल मैथ्यु ने प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर अशोक हाल ग्रुप की उपाध्यक्षा शरतप्रिया पटजोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे। प्रधानाचार्या अजंता कर ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed