फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   By Election in Sult MLA

भाजपा का प्रत्याशी कोई भी हो एकजुट होकर विजयी बनाएं: यशपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
By Election in Sult MLA
सल्ट के व्याखुलीपड़ौ सेवा धाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेते पर्यवेक्षक विधायक करन मेह? - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पोखरी मैदान में पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र के सल्ट और मछोड़ मंडल के कार्यकर्ता के साथ संवाद आयोजित किया। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं एकजुट होकर चुनाव लड़ना है और पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाना है।
विज्ञापन

यशपाल आर्य ने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में बने रहेंगे। पार्टी प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोटों से जिताना ही पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र सिंह जीना को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत राय लेकर देहरादून में मंत्रणा के बाद केंद्रीय नेतृत्व सल्ट उपचुनाव के लिए प्रत्याशी तय करेगा।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि हमें केवल कमल निशान देखना है प्रत्याशी कोई भी हो सबको एक साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशी को जिताना है। राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बताएं। बैठक में दिनेश मेहरा, प्रताप रावत, महेश जीना, डॉ. यशपाल रावत, गिरीश कोटनाला, नरेंद्र भंडारी, प्रेम शर्मा, विक्रम बिष्ट, गिरीश सत्यवली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन को लेकर की रायशुमारी
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कांग्रेस पार्टी ने भी सल्ट उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर व्याखुलीपड़ौ सेवा धाम में बैठक की। पार्टी के पर्यवेक्षक विधायक करन माहरा और प्रदेश उपाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के सात रायशुमारी की।
विधायक करन मेहरा ने कहा कि वर्तमान में महंगाई चरम पर है। तेल, गैस, राशन समेत सभी मूलभूत वस्तुओं के दाम काफी महंगे हो गए हैं। जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
पार्टी जिसे भी टिकट देगी पार्टी कार्यकर्ता अभी से गांव-गांव घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे। प्रदेश उपाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें। इस दौरान बीडीसी सदस्य कुणीधार रितु शर्मा, भवानी राम, राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश चंद्र, बहादुर चंद्र को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष महेश आर्या, जिला उपाध्यक्ष गोपाल रावत, ब्लॉक अध्यक्ष संजय रावत, आईटी सेल जिला अध्यक्ष भगत रावत, शिवेंद्र रावत, विक्रम रावत, गंगा पंचोली, मनोज उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed