फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   By Election in Sult

उपचुनाव की तैयारियां शुरू, डीएम पहुंचे सल्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
By Election in Sult
सल्ट के पोखरी मैदान में भाजपा के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते कैनिबेट मंत्री यशपाल आर्य। - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण। सल्ट विधानसभा उपचुनाव के नामांकन सहित अन्य प्रक्रिया भिकियासैंण में संपन्न कराई जानी है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने आला अधिकारियों के साथ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षों, परिसर और आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर जायजा लेकर अलग-अलग कार्यों के लिए कक्षों का निर्धारण किया।
विज्ञापन

उन्होंने तहसील परिसर और एसडीएम कार्यालय कक्षों का भी निरीक्षण किया। डीएम ने बताया पूरे जनपद में सल्ट उपचुनाव के तहत आचार संहिता लागू की गई है।
चुनाव कार्यक्रम की तिथि के अनुसार नामांकन प्रक्रिया उपजिलामजिस्ट्रेट भिकियासैंण के न्यायालय में संपन्न होगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी सहित मतगणना जीआईसी भिकियासैंण में की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सीडीओ नवनीत पांडे, एसएसपी पंकज भट्ट, एसडीएम राहुल शाह, बीओ हिमांशु नौगाई, तहसीलदार निशा रानी, बीडीओ नायब तहसीलदार दीवान गिरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed