फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Buses Crisis In Almora

रोडवेज की नौ बसों के चक्के थमे रहे, यात्री रहे परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Buses Crisis In Almora
अल्मोड़ा के रोडवेज स्टेशन में वाहन के इंतजार में खड़े लोग - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रोडवेज की संचालन व्यवस्था पटरी पर नहीं आई है। बृहस्पतिवार को भी नौ सेवाओं के चक्के थमे रहे। बसें संचालित न होने से डिपो की आय पर असर पड़ रहा है। साथ ही यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो अल्मोड़ा से रोजाना 20 सेवाओं का संचालन होता है। विधानसभा चुनाव के लिए अधिग्रहीत की गई कई बसें डिपो में लौटने के बाद भी संचालन व्यवस्था पटरी पर नहीं आई है। आए दिन बसों का संचालन स्थगित हो रहा है। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को रोडवेज की अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-दिल्ली प्रात, अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-बेतालघाट- दिल्ली, अल्मोड़ा-लखनऊ, धरमघर-दिल्ली, बागेश्वर-बरेली, बागेश्वर-देहरादून समेत एक अन्य सेवा का संचालन स्थगित रहा। बसें नहीं चलने से डिपो की आय प्रभावित हो रही है। साथ ही टनकपुर, दिल्ली, लमगड़ा, बेतालघाट, लखनऊ आदि स्थानों को आने जाने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। डिपो में चालकों की भी कमी बनी है। कई बार चालकों की कमी से भी सेवाएं रद्द हो रही है। इधर केमू की बसों का संचालन सुचारू रूप से चल रहा है। चुनाव के बाद यात्रियों का आवागमन बढ़ने लगा है। जिससे स्टेशनों में यात्रियों की भीड़ भी उमड़ रही है। कई यात्री केमू स्टेशन में बसों का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed