फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bus Not found in Almora

चालकों की कमी से कई रूटों पर रोडवेज की बसों में लगा ब्रेक

Sun, 12 Mar 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 12 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bus Not found in Almora
अल्मोड़ा में नहीं मिली बस - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। होली पर्व के दौरान चालक परिचालकों की कमी के कारण कई रूटों पर रोडवेज बसें नहीं चल सकी। चालकों की कमी के कारण देहरादून, दिल्ली, लमगड़ा, गुरुग्राम, भद्रकाली, धरमघर, बागेश्वर, बरेली को जाने वाली रोडवेज बस रविवार को गंतव्य को रवाना नहीं हो सकी। बस नहीं मिलने से कई यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। आसपास के जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी दोपहर बाद वाहन नहीं मिल सके। 

विज्ञापन


    रविवार को रोडवेज बस स्टेशन में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह के समय दिल्ली को जाने वाली बस को छोड़कर अन्यत्र स्थान को कुछ बसें रवाना हुई लेकिन दिन के बाद बसों की संख्या कम होती गई। बाहर को जाने वाले यात्रियों की संख्या भी कम होने के कारण टनकपुर, चंडीगढ़ की बसें खाली ही गई, जबकि शाम को देहरादून, दिल्ली, लमगड़ा, गुरुग्राम, भद्रकाली-दिल्ली, बरेली को जाने वाली बसें चालकों की कमी के कारण गंतव्य को रवाना नहीं हो सकी।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संघ के शाखा मंत्री आरडी पपनै ने बताया कि अल्मोड़ा रोडवेज बस स्टेशन से प्रतिदिन 20 बसें दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, बरेली, देहरादून, बागेश्वर, रानीखेत, पिथौरागढ़ आदि जगहों को निकलती हैं। वर्तमान में रोडवेज में 73 चालक, 85 परिचालक हैं लेकिन होली पर्व को देखते हुए अधिकतर चालक-परिचालक छुट्टी पर चले गए हैं। इससे कुछ जगहों के लिए यात्रियों को बसें नहीं मिल सकी और वह परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टेशन के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी केसी जोशी बताया कि होली पर्व को देखते हुए कई चालक-परिचालक छुट्टी पर गए हैं इस वजह से कुछ जगहों के लिए बस सेवा बाधित रही। उन्होंने बताया कि सोमवार को होली पर्व में भी बसों की कमी रहेगी, मंगलवार से बस सेवा नियमित रूप में आ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed