फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bus in Almora

रोडवेज की पांच बसों के पहिए थमे रहे, यात्री रहे परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bus in Almora
अल्मोड़ा। चालकों की कमी के कारण रविवार को रोडवेज डिपो अल्मोड़ा की पांच सेवाओं का संचालन ठप रहा। बसें न चलने से यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। सहालग सीजन में आए दिन सेवाएं स्थगित होने से जहां यात्री परेशान हैं वहीं रोडवेज को भी आर्थिक चपत लग रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो में चालकों की भारी कमी है। चालक न मिलने पर रविवार को रोडवेज की सुबह सात बजे की अल्मोड़ा से दिल्ली, समेत टनकपुर, मासी, लमगड़ा-दिल्ली, धरमघर सेवाओं का संचालन ठप रहा। बसें न चलने से दिल्ली, मासी, टनकपुर, धरमघर आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। कई यात्री टैक्सी और जीपों में महंगा किराया देकर गंतव्य को रवाना हुए। इससे उनकी जेब ढीली हुई। सहालग सीजन में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। लोग हल्द्वानी, गुरुग्राम, लखनऊ समेत अन्य स्थानों को आवाजाही कर रहे हैं। सहालग सीजन में रोडवेज की सेवाओं के आए दिन स्थगित होने से यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। सहालग सीजन में रोडवेज की अच्छी कमाई होती है लेकिन चालक न होने से रोडवेज की कई सेवाओं का संचालन ही नहीं हो पा रहा है। इससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed