{"_id":"5dfa24f28ebc3e87c069762f","slug":"burnt-effigy-of-central-policies-almora-news-hld365994318","type":"story","status":"publish","title_hn":"उछासं कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों का जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उछासं कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों का जलाया पुतला
विज्ञापन
चौघानपाटा अल्मोड़ा में केंद्र सरकार की नीतियों का पुतला जलाते उत्तराखंड छात्र संगठन के कार्यकर?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड छात्र संगठन कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना देकर एनसीआर और नागरिकता संशोधन अधिनियम का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे छात्रों के दमन की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर हो रहे अत्याचार पर आक्रोश जताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों का पुतला जलाकर विरोध किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश में धर्म के नाम पर अशांति पैदा कर रही है। उन्होंने सरकार की दमनकारी नीतियों पर विरोध जताते हुए कहा कि देशभर के छात्र केंद्र सरकार के जनविरोधी कानूनों का विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार और पुलिस प्रशासन जिस तरीके से छात्रों का दमन कर रहा है वह असंवैधानिक है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने जनता और युवाओं का आह्वान किया कि एनसीआर और सीएए जैसे जनविरोधी कानूनों का विरोध और बहिष्कार करें। धरना प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में भावना पांडे, किरन आर्या, भारती पांडे, गोपाल राम, राजू गिरि आदि शामिल थे।