{"_id":"5cc73934bdec2207226e93a0","slug":"burn-the-ofc-line-with-fire-in-the-forest-in-salt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्ट में जंगल में लगी आग से ओएफसी लाइन जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्ट में जंगल में लगी आग से ओएफसी लाइन जली
Mon, 29 Apr 2019 11:19 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सल्ट ब्लाक के नैकणा के जगल में लगी आग |
- फोटो : amar ujala
सल्ट ब्लॉक के कालीगांव के जंगल में रविवार रात आग लगने से बीएसएनएल की ओएफसी लाइन जल गई। जिससे सोमवार को सल्ट के सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहा। इस दौरान बीएसएनएल के दो टावर भी बंद रहे।
विज्ञापन
मालूम हो रविवार रात से जाललीखानी, कालीगांव, अटरिया समेत दर्जन भर गांवों के जंगलों में लगी आग अभी भी बुझी नहीं है। वन क्षेत्राधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा अपने खेतों और नाप भूमि में आग लगाने के बाद यह वन क्षेत्रों में भी फैल गई है।
विज्ञापन
आग बुझाने के वन रक्षकों को भेजा गया है। वहीं एसबीआई पैंसिया में सर्वर खराबी के चलते पांच दिनों से बैंक में कामकाज ठप चल रहा है। जिससे शादी के सीजन में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल के जेपीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन को सुधार कर सेवा सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन