फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Build your future with SSJ University's employable courses

एसएसजे विवि के रोजगारपरक कोर्सों से भविष्य संवारें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Build your future with SSJ University's employable courses
अल्मोड़ा (यासिर खान)। इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद युवाओं में कॅरिअर चुनने के लिए असमंजस की स्थिति रहती है। ऐसे में युवा बेहतर कोर्स चयनित करने के लिए भी चिंतित रहते हैं। वहीं नवसृजित एसएसजे विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं को बेहतर कॅरिअर बनाने का मौका देगा। विवि में दो नए समेत कुल 12 रोजगारपरक कोर्स संचालित हैं। उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में विलय के बाद आवासीय विवि के सभी रोजगारपरक कोर्स भी एसएसजे से संचालित हुए हैं। विवि में अब कुल 12 रोजगारपरक कोर्स संचालित हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसमें सफल युवाओं को भविष्य की चिंता होने लगी है। कई बार युवाओं को बेहतर विकल्प नहीं मिल पाता तो कई बार वह असमंजस की स्थिति में रहते हैं, लेकिन एसएसजे विवि के सृजित होने के बाद युवाओं के लिए रोजगारपरक कोर्सों की सुविधा भी बढ़ गई है। एसएसजे विवि में 12 रोजगारपरक कोर्स संचालित हैं। पूर्व में आवासीय विवि में 10 कोर्स थे, लेकिन अब एसएसजे विवि में होटल एंड हॉस्पिटैलिटी एडमिनिस्ट्रेशन और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दो अतिरिक्त नए कोर्स बढ़े हैं। युवाओं को इन कोर्सों के माध्यम से बेहतर भविष्य बनने की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन

विवि में इन कोर्सों की सुविधा
- ऑटोमोटिव मैन्यूफैक्चरिंग एंड एसेंब्ली।
- हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट।
- बैंकिंग एडं फाइनेंशियल मैनेजमेंट।
- एयरपोर्ट मैनेजमेंट।
- टूरिज्म एंड रिसॉर्ट मैनेजमेंट।
- कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड होटल मैनेजमेंट।
- होटल एंड हॉस्पिटैलिटी एडमिनिस्ट्रेशन।
- इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी।
- बीएससी बॉयोफ्यूल्स।
- बीएससी साइबर सिक्योरिटी
- बीएससी क्लाउड कंप्यूटिंग।
- बीएससी इंटरनेट ऑफ थिंग्स।
विवि में 12 रोजगारपरक कोर्स संचालित हैं। आवासीय विवि के समय 10 कोर्स थे, जबकि एसएसजे में विलय होकर नए विवि बनने पर दो नए कोर्स शुरू हुए हैं। युवाओं को इनसे भविष्य संवारने का बेहतर मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विपिन चंद्र जोशी, कुलसचिव, एसएसजे विवि अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed