{"_id":"58d01f6a4f1c1b2f4a1a24cd","slug":"bucki-tree-breaks-the-power-line-by-falling-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकोड़ी में पेड़ गिरने से बिजली की लाइन टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकोड़ी में पेड़ गिरने से बिजली की लाइन टूटी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैकोड़ी गांव में सोमवार को सुबह बिजली की 11 हजार केवी की लाइन में चीड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के तीन गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। उन्होंने ऊर्जा निगम से बिजली की आपूर्ति शीघ्र सुचारु कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कुछ लोगों ने बैैकोड़ी गांव के जंगल में चीड़ का पेड़ काटा। पेड़ बैकोड़ी, सनगाड़ और बास्ती गांव के लिए बनी 11 हजार केवी की मेन लाइन में जा गिरा। इससे इस लाइन से जुड़े बैकोड़ी, सनगाड़ और बास्ती गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक ऊर्जा निगम आपूर्ति ठप होने से जहां गांव में अंधेरा छाया हुआ है। क्षेत्र में कुटीर उद्योग धंधे भी ठप पड़े हैं।
उन्होंने बताया कि इन दिनों बच्चों की परिषदीय परीक्षाएं चल रही हैैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ गया है। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि बैकोड़ी गांव में कुछ लोगों ने लापरवाही से चीड़ का पेड़ काटकर गिराया है। पेड़ की चपेट में आने से 11 हजार केवीए की मेन लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। जिन लोगों ने पेड़ गिराया है विभागीय कर्मियों ने उनकी पहचान कर ली है। उन्हें क्षति की शीघ्र भरपाई करने को कहा गया है। कहा कि यदि उन्होंने क्षति की भरपाई कर ली तो अच्छा है अन्यथा उनके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।