फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BTKIT daily wage workers intensify demand for regularisation

Almora News: बीटीकेआईटी के दैनिक कर्मचारियों ने विनियमितीकरण की मांग की तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
BTKIT daily wage workers intensify demand for regularisation
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) द्वाराहाट के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का विनियमितीकरण के लिए चल रहा धरना शनिवार को 25वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने शासन और संस्थान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


धरनारत कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से आंदोलन चलने के बाद भी शासन और संस्थान प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी और पूर्व ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष बचे सिंह बिष्ट ने कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि वह देहरादून में उत्तराखंड शासन के अधिकारियों और सचिव कार्मिक शैलेश बगोली से कर्मचारियों की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed