{"_id":"5898ccb44f1c1bc055378d89","slug":"bsp-promotional-materials-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बस से तीन कट्टा प्रचार सामग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बस से तीन कट्टा प्रचार सामग्री बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बसपा की प्रचार सामग्री पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। निर्वाचन उड़नदस्ते ने चेकिंग के दौरान दिल्ली से धरमघर जा रही उत्तराखंड रोडवेज डिपो की एक बस से सोमेश्वर में तीन कट्टे प्रचार सामग्री बरामद की है। प्रचार सामग्री बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी भूपेश उपाध्याय की बताई जा रही है। निर्वाचन उड़नदस्ते ने प्रचार सामग्री को जब्त कर इसकी सूचना कपकोट के आरओ को दे दी है। तीन कट्टों में झंडे, स्टीकर, बैनर आदि प्रचार सामग्री रखी गई थी।
विज्ञापन
निर्वाचन उड़न दस्ते ने उत्तराखंड रोडवेज डिपो की दिल्ली से धरमघर को आ रही बस यूके 07-2859 की सोमेश्वर में चेकिंग की तो बस से तीन कट्टों में भरी प्रचार सामग्री बरामद हुई। बरामद प्रचार सामग्री बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी भूपेश उपाध्याय की है। तीन कट्टों में बसपा प्रत्याशी के बैनर, झंडे, स्टीकर आदि प्रचार सामग्री रखी गई थी।
विज्ञापन
उड़नदस्ता प्रभारी प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि प्रचार सामग्री बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी भूपेश उपाध्याय की है। बरामद प्रचार सामग्री का बिल नहीं होने के कारण उसे जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कपकोट के आरओ को इस बारे में सूचना दे दी है। उड़नदस्ता टीम में बीएस टिपियाल, टीका राम, दीनदयाल पांडे आदि शामिल हैं।
विज्ञापन