{"_id":"597631824f1c1b3a088b45f1","slug":"bsnl-workers-performed-without-getting-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने से बीएसएनएल श्रमिकों ने प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने से बीएसएनएल श्रमिकों ने प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में धरने के दौरान नारेबाजी करते बीएसएनएल कांट्रेक्ट श्रमिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन का भुगतान नहीं होने से गुस्साए बीएसनएल कैजुअल और कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने यहां दूर संचार कार्यालय प्रांगण पर प्रदर्शन किया। कहा कि अप्रैल से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा जनवरी से उन्हें न्यूनतम मजदूरी के एरियर का भुगतान भी नहीं हुआ है। जिसके चलते परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। एक अगस्त से श्रमिकों ने संचार निगम के अल्मोड़ा कार्यालय प्रांगण में धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
श्रमिकों का कहना है कि पिछले 15-20 वर्षों से वह लोग ईमानदारी पूर्वक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। दूर संचार संयोजनों के रखरखाव, बीटीएस टॉवरों की देखरेख, डाटा इंट्री सहित तमाम कार्य ईमानदारी पूर्वक कर रहे हैं, लेकिन विभाग उनका शोषण करने पर तुला हुआ है। अप्रैल से श्रमिकों को वेतन नहीं मिला है। संचार निगम को कई बार इस संबंध में पत्राचार किए गए, लेकिन अधिकारियों के आश्वासन आज तक पूरे नहीं हुए हैं। कहा कि वेतन के अभाव में परिवार के खर्चे नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान भारत संचार निगम लिमिटेड के प्रधान महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें कहा गया है कि यदि 31 जुलाई तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो एक अगस्त से श्रमिक कार्य बंद कर अल्मोड़ा कार्यालय पर धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर रानीखेत यूनियन के अध्यक्ष जीवन सिंह, संजय मठपाल, अल्मोड़ा के ललित मोहन जोशी, उमेश तिवारी, चंदन बिष्ट, हीरा सिंह, जगदीश जलाल, गणेश चंद्र, गणेश खुल्बे, पूरन मतवाल, रणजीत सिंह तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन