{"_id":"5932ade14f1c1bfb6ebdd2aa","slug":"bsnl-s-people-suffering-from-mobile-and-broadband-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवा से झुंझलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवा से झुंझलाए लोग
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल की खराब मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवा से उपभोक्ता परेशान हैं। लंबे समय से दोनों सेवाओं में उपभोक्ताओं को लाभ होने के बजाए नुकसान ही उठाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि सेवा खराब होने के बावजूद उपभोक्ताओं को महीने में लंबा चौड़ा बिल थमा दिया जाता है। पहाड़ में अधिकांश लोगों के पास बीएसएनएल के ही कनेेेक्शन हैं। इसके बावजूद निगम लोगों को अच्छी सेवा देने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
फोन सेवा की बात करें तो इन दिनों बीएसएनएल के सिम से नंबर डायल करने के बाद दूसरी जगह संपर्क नहीं हो पा रहा है। बार-बार फोन करने के बाद किसी तरह फोन लग भी रहा है तो दूसरी तरफ से न तो आवाज साफ आ रही और न ही लंबे समय तक बात हो पा रही है। वहीं ब्रॉडबैंड सेवा भी लोगों को रुला रही है। पढ़ाई करने वाले अधिकांश छात्रों, सरकारी विभागों और साइबर कैफे चलाने वाले व्यापारियों के पास बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा है, लेकिन सर्वर डाउन और धीमी गति से संचालित होने के कारण ब्रॉडबैंड सेवा ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। लोगों का कहना है कि संचार क्रांति के इस दौर में जहां हर चीज डिजिटल हो चुकी है, लेकिन सरकार का बड़ा उपक्रम बीएसएनएल अपनी सेवाओं को दुरुस्त नहीं कर सका है, वहीं खराब सेवा के बावजूद महीने में लंबा बिल थमाकर विभाग उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है।
विज्ञापन