{"_id":"67c9cc6a05e38398ae0b9f45","slug":"bsnl-communication-services-in-almora-were-down-for-four-hours-almora-news-c-232-1-alm1002-125124-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में बीएसएनएल की संचार सेवाएं चार घंटे धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में बीएसएनएल की संचार सेवाएं चार घंटे धड़ाम
विज्ञापन
- निजी और सरकारी कार्यालयों में प्रभावित रहा कामकाज
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। ओएफसी कटने से जिले में बीएसएनएल की संचार सेवा चार घंटे से अधिक समय तक ठप रही। इंटरनेट से जुड़े काम प्रभावित हुए। सरकारी और निजी कार्यालयों में जरूरी काम नहीं हो सके। 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बीएसएनएल की संचार सेवा धड़ाम हो गई। मोबाइल से पैमेंट नहीं होने से व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा। साइबर कैफे में भी घंटों इंतजार के बाद भी नेट नहीं चला तो लोग बैरंग घरों को लौटे। चार घंटे लोगों का एक दूसरे से संपर्क कटा रहा। संचार सेवा धड़ाम होने से बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता परेशान रहे। बीएसएनएल का साथ नहीं मिलने से उन्हें अपने दोस्तों, परिचितों के दूसरी कंपनियों के मोबाइल का इस्तेमाल कर अपनों का हाल जाना। दो बजे सेवा सुचारू होने के बाद लोगाें को राहत पहुंची।
कोट
- हल्द्वानी से आगे निर्माण कार्य के चलते बीएसएनएल की ओएफसी केबल कट गई। इससे बीएसएनएल की सेवा बाधित रही। कटी केबल को जोड़कर सेवा बहाल कर दी गई है।
- एमएस निर्खुपा, जीएम, प्रचालन क्षेत्र, बीएसएनएल, अल्मोड़ा।
-- -- -- -- -- -- -
सात घंटे बाधित रही सेवा
बागेश्वर। जिले में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा करीब सात घंटे बाधित रही। दोपहर बाद सेवा सुचारू होने के बाद कामकाज सुचारू हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से पहले की इंटरनेट ब्राडबैंड सेवा ठप हो गई थी। इंटरनेट बाधित होने से कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ा। दोपहर बाद तक लोग इंटरनेट सेवा दुरुस्त होने का इंतजार करते रहे। करीब एक बजे सेवा चालू हुई। पूरी तरह से सेवा सुचारू होने में दो बज गए थे। बीएसएनएल के डीई आशीष निगम ने बताया कि बाहर से ही इंटरनेट सेवा बाधित हुई थी। संवाद