फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BSF jawan cremated with military honor

सैन्य सम्मान के साथ हुआ बीएसएफ जवान का अंतिम संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan cremated with military honor
प्रशासन की ओर से पुष्प चक्र चढ़ाते एसडीएम आरके पांडे। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम सिरोली निवासी बीएसएफ जवान कुंदन राम का बबलेश्वर श्मशानघाट पर राजकीय सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली से आए बीएसएफ के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। प्रशासन की ओर से एसडीएम आरके पांडे समेत कई लोगों ने उनके शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात कुंदनराम का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से रविवार को सुबह करीब चार बजे चौखुटिया, उसके बाद सुबह सात बजे उनके गांव सिरोली ले जाया गया। पति के पार्थिव शरीर को देखते ही पत्नी सुनीता और बेटे हरीश सहित सभी परिजन बदहवास हो गए। सिरोली गांव से भारत माता की जय, कुंदन अमर रहे और वंदे मातरम की गूंज के साथ कुंदम राम की अंतिम यात्रा शुरू हुई। श्मशानघाट पर उनके बेटे हरीश ने चिता को मुखाग्नि दी। दिल्ली से आए बीएसएफ के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। एसआई रामदयाल ने कुंदन राम के बेटे हरीश को तिरंगा सौंपा।
विज्ञापन

एसडीएम आरके पांडे, तहसीलदार सतीश बर्थवाल, प्रभारी थानाध्यक्ष मदन मोहन सिंह, सुनील धानिक, बीएसएफ के जवानों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिट में सभी के चहेते थे कुंदन राम
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जम्मू कश्मीर से पार्थिव शरीर लेकर आए लोहाघाट निवासी बीएसएफ के एसआई दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि कुंदन राम बहुत होनहार और मिलनसार थे। यूनिट में सभी लोग उनसे खास लगाव रखते थे। बताया कि उनकी 26 साल की नौकरी पूरी हो गई थी। इस बीच उनकी एसआई के पद पर पदोन्नित भी होनी थी। बताया कि परिजनों को त्वरित सहायता के रूप में पैंतीस हजार रुपये की धनराशि दी गई है। कागजी औपचारिकताओं के लिए वह रविवार को चौखुटिया में ही रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed