फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Broken bike

सामान लदा ट्रक पुलिस चौकी से टकराया, दुर्घटना टली

Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Broken bike
बाइक टूटी - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। ढलानयुक्त सड़क पर सामान लदा मिनी ट्रक मंगलवार शाम बैक हो रहा था, लेकिन समय पर ब्रेक न लगने से पूरा ट्रक पीछे पुलिस चौकी से जा टकराया। चौकी के अंदर यातायात पुलिस का जवान बैठा था। सड़क किनारे बच्चे थे। लोगों के हो हल्ले से सभी ने भागकर जान बचाई। एक कांस्टेबल की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ट्रक और चालक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई है। रामनगर निवासी नौशाद महेंद्रा कंपनी के मिनी ट्रक नंबर यूके 04 सीए-4468 राशन आदि सामान लेकर रानीखेत आया था।

विज्ञापन


शाम को चालक ट्रक को गांधी चौक से बैक कर रहा था। सड़क ढलान वाली थी। ट्रक के समय पर ब्रेक नहीं लगे और पूरा ट्रक पुलिस चौकी से जा टकराया। पुलिस चौकी के अंदर कांस्टेबल तैनात था। वहां लोगों की भीड़ लगी थी। ट्रक को पीछे आता देख वहां अफरातफरी मच गई। इसी बीच ट्रक चालक बच्चों को बचाने के चक्कर में बाहर कूद गया। पुलिस चौकी के अंदर तैनात कांस्टेबल भी बाहर निकल आए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस चौकी को क्षति पहुंची है। चौकी के बाहर कांस्टेबल की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक ने बताया कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था। पुलिस कोतवाल पीएल वर्मा ने बताया कि ट्रक को सीज कर चालक से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed