{"_id":"5880f5d34f1c1b711befe28f","slug":"breaking-the-locks-of-four-stores-cash-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों के ताले तोड़कर नकदी साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दुकानों के ताले तोड़कर नकदी साफ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा घर के अंदर रखी तोड़ी गई अलमारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजखाली कस्बे में बुधवार की रात हुई सिलसिलेवार चोरियों से हड़कंप मच गया। चोरों ने चार दुकानों और एक बंद भवन के ताले तोड़कर लगभग 56 हजार रुपए की नकदी सहित एलईडी और दूरबीन पर हाथ साफ कर लिया। सुबह लोगों को चोरी का पता चला, तो सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाहर से काम करने आए लोगों का सत्यापन होना चाहिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चोरों ने मजखाली बाजार में सबसे पहले हरवंश अधिकारी की दुकान का ताला तोड़ा, अंदर गल्ला और लॉकर तोड़कर 45 हजार रुपए की नकदी पार कर ली। इसके बाद राजेंद्र सिंह अधिकारी की दुकान को निशाना बनाया गया। दुकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर आठ हजार रुपए की नकदी साफ कर ली।
विज्ञापन
पास ही में नंदन सिंह की दुकान से भी तीन हजार रुपए की नकदी पार कर ली। बाद में उन्होंने बाजार स्थित मल्ली रियूनी जनरल स्टोर का ताला तोड़ा, लेकिन चोर सामान नहीं ले जा सके। बाद में चोरों ने बीएसएनएल टावर के पास एक बंद भवन के ताले तोड़ कर अंदर गोदरेज की दो अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए। चोर वहां से एलईडी टीवी, दूरबीन और रजाई ले गए। यह भवन रायपुर छत्तीसगड़ निवासी सुनील तिवारी का है। वह कभी कभार यहां रहने आते हैं। मल्ली रियूनी के प्रधान नंद राम, जयपाल अधिकारी, एनएस अधिकारी आदि ने चोरी की घटनाओं पर आक्रोश जताया है।
विज्ञापन