{"_id":"597cc6564f1c1b7e098b4568","slug":"brawl-on-gay-marriage-claims","type":"story","status":"publish","title_hn":"समलैंगिक विवाह के दावे पर युवकों के परिवारों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समलैंगिक विवाह के दावे पर युवकों के परिवारों में खलबली
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
समलैंगिक विवाह के दावे पर खलबली
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। दो युवकों द्वारा समलैंगिक विवाह करने का मामला प्रकाश में आने के बाद शनिवार को सरसों गांव समेत पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। दोनों युवकों के परिवारों में भी इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया और ललित ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि अमित उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है जबकि उनके समलैंगिक जैसे कोई संबंध नहीं हैं। अमित का कहना था कि उसके पास पर्याप्त सबूत हैं और वह जांच के लिए तैयार है। बाद में दोनों युवक और उनके परिजन थाने पहुंच गए। परिजनों और रिश्तेदारों के समझाने पर दोनों युवक आपस में किसी तरह के संबंध नहीं रखने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन
सरसों गांव निवासी अमित कुमार आर्या ने शुक्रवार को यह दावा किया था कि उसने अपने बचपन के साथी ललित कुमार आर्य से 2011 में समलैंगिक विवाह कर लिया है और भविष्य में वह ऑपरेशन के जरिये स्त्री बनना चाहता है। यह मामला समाचार पत्रों में आने के बाद शनिवार को दोनों के परिजन, उनके रिश्तेदारों समेत पूरे गांव में खलबली मच गई। दोनों परिवारों के वहां रिश्तेदार जमा हो गए और उन्होंने दोनों युवकों से बातचीत की। बाद में ललित कुमार आर्या ने थाने में पहुंचकर समलैंगिक विवाह करने के अमित के दावे को झूठा करार दिया। ललित ने पुलिस में लिखित रूप से आरोप लगाया कि अमित झूठी बात प्रचारित करके उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
ललित के परिवारजनों का कहना था कि इन दिनों ललित की शादी की बात चल रही है। इसे देखते हुए अमित ने ललित के साथ समलैंगिक विवाह की बात प्रचारित कर दी। दूसरी ओर अमित का कहना था कि ललित के साथ उसके संबंध रहे हैं और वह जांच के लिए तैयार है। शाम को दोनों युवकों के साथ ही उनके परिजन और रिश्तेदार भी कोतवाली में पहुंच गए। परिजनों और रिश्तेदारों के समझाने के बाद अमित भी ललित से किसी तरह के संबंध नहीं रखने पर राजी हो गया और दोनों ने लिखित रूप से विवाद समाप्त करने की बात कही। दोनों ने यह भी कहा कि वह भविष्य में एक दूसरे से कोई संबंध नहीं रखेंगे। इसके बाद इस प्रकरण को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन