फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Boxer Subedar Satish won bronze in Bangkok

मुक्केबाज सूबेदार सतीश ने बैंकाक में जीता कांस्य पदक

Mon, 29 Apr 2019 11:28 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 29 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Boxer Subedar Satish won bronze in Bangkok
बैंकाक में कांस्य पदक जीतने के बाद साथियों के साथ मुक्केबाज सूबेदार सतीश । - फोटो : amar ujala

कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के बॉक्सर सूबेदार सतीश कुमार ने गत दिनों बैंकाक में संपन्न एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में खुशी का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि सतीश ने पदक जीतकर केंद्र और देश का मान बढ़ाया है। 

विज्ञापन


बैंकाक में एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता 19 से 28 अप्रैल के बीच संपन्न हुई। कुमाऊं रेजीमेंट के मुक्केबाज सूबेदार सतीश कुमार ने देश का प्रतिनिधित्व किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत लिया। पदक विजेता सूबेदार सतीश का कहना है कि साई के कोच और कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व कोच सूबेदार खीमानंद बेलवाल ने इसके पीछे काफी मेहनत की।
विज्ञापन


सूबेदार बेलवाल और हल्द्वानी निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज और कोच ललित प्रसाद के निर्देशन में टीम थाइलैंड गई थी। बताया गया है कि कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के बॉक्सरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में एनआईएस कोच पौड़ी निवासी दलीप कुमार और हवलदार श्याम सिंह डांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सतीश पूर्व में भी एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक और कामनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीत चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed