फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   books problum

बच्चों की पढ़ाई से ये कैसा खिलवाड़

Sat, 23 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 23 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन

 नया शिक्षा सत्र शुरू हुए एक माह का समय होने को है लेकिन सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में एक से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को मुफ्त मिलने वाली 1,49,800 पुस्तकें अब तक नहीं मिली हैं। किताबों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। गणित, विज्ञान, संस्कृत समेत कई महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई ठप हैं। समय पर किताबें नहीं मिली तो शिक्षकों के लिए कोर्स समय पर पूरा करना चुनौती हो सकता है।

विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में एक से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को मुफ्त में पुस्तकें वितरित की जाती हैं। जिले में प्राथमिक और जूनियर वर्ग में कुल पुस्तकों की मांग 3,81,450 है। इनमें से सिर्फ 2,31,650 पुस्तकें ही पहुंची हैं। शेष 1,49,800 पुस्तकें नहीं आई हैं। प्राथमिक स्तर पर कुल पुस्तकों की डिमांड 1,22,400 है। इनमें 56,600 पुस्तकें पहुंच गई हैं जबकि 65,800 पुस्तकें आनी शेष हैं। जूनियर स्तर में पुस्तकों की कुल मांग 259050 हैं। जिसमें से 1,75,050 पुस्तकें मिल गई है जबिक 84000 पुस्तकें नहीं आई हैं।
विज्ञापन


नया शिक्षा सत्र शुरू हुए एक माह का समय होने को है लेकिन प्राथमिक, जूनियर स्तर की 1,49,800 पुस्तकें अब तक जिला मुख्यालय नहीं पहुंची हैं। गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विषय, संस्कृत समेत कई विषयों की पुस्तकें नहीं आने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर व्यापक असर पड़ रहा है। बच्चे रोज स्कूल आ रहे हैं, लेकिन वह महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई नहीं कर पा रहै हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को है इन विषयों की पुस्तकों का इंतजार
कक्षा चार- हिंदी, गणित।
कक्षा पांच-हिंदी, संस्कृत, हमारे आसपास।
कक्षा छह- प्रेरक प्रसंग, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विषय, हमारी धरती, हमारा जीवन।
कक्षा सात- गणित, सामाजिक विषय।
कक्षा आठ-  प्रेरक प्रसंग, सामाजिक विषय।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed