{"_id":"5879136f4f1c1b5724ba7e17","slug":"book-released-of-new-writer","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिभुवन बिष्ट के काव्य संग्रह का दिल्ली में विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिभुवन बिष्ट के काव्य संग्रह का दिल्ली में विमोचन
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
किताब का विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर निवासी युवा लेखक त्रिभुवन बिष्ट के काव्य संग्रह ‘जाने वो पलछिन’ का गत दिवस दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में विमोचन किया गया। श्री बिष्ट का यह पहला काव्य संग्रह है। पुस्तक में ग्रामीण परिवेश की यादें, सामाजिक ताना-बाना और पलायन जैसी पीड़ा को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
वरिष्ठ साहित्यकार पंकज बिष्ट, वरिष्ठ कथाकार और उपन्यासकार हरसुमन बिष्ट, हास्य कवि महेंद्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार चारु तिवारी और योग गुरु रमेश कांडपाल ने इस काव्य संग्रह का विमोचन किया। श्री बिष्ट समाजसेवी सेवानिवृत्त अध्यापक मोहन सिंह बिष्ट के पुत्र है। उन्होंने राजकीय इंटर कालेज बग्वालीपोखर से 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण की, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वह बचपन से ही रुचि रखते थे। इसके बाद वह दिल्ली चले गए। पुस्तक में कुल 111 कविताएं और 21 लघु कविताएं हैं।
विज्ञापन