फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BOLDER in Ranikhet NH

दुर्घटना का सबब बना हुआ है संवेदनशील कनवाड़ी की पहाड़ी पर लटका बोल्डर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
BOLDER in Ranikhet NH
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर कनवाड़ी की पहाड़ी पर अटका विशालकाय बोल्डर किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है। खड़ी चट्टान से अक्सर पत्थर हाईवे पर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी पर अटके इस बोल्डर के संबंध में लोनिवि के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक इसके निस्तारण की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
स्टेट हाईवे पर खैरना के समीप कनवाड़ी की पहाड़ी में आए दिन पत्थरों की बारिश होती है। खड़ी पहाड़ी होने के कारण पत्थर सीधे हाईवे पर गिरते हैं।
मलौना के क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक बिष्ट ने बताया कि चट्टान पर विशालकाय बोल्डर अटका हुआ है, जो कभी भी गिर सकता है।
उन्होंने बताया कि बोल्डर का निस्तारण करने की मांग को लेकर लोनिवि को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बरसात का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोल्डर गिरा तो सीधे हाईवे पर आएगा, ऐसे में इधर उधर आने-जाने वाले वाहनों को चपेट में ले सकता है। उन्होंने तत्काल बोल्डर के निस्तारण की मांग उठाई है। चेताया है की यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनवाड़ी की पहाड़ी अत्यधिक संवेदनशील है। यह पत्थर वर्षों से इसी स्थान पर ऐसी ही स्थिति में है और 25-30 मीटर ऊंची चट्टान पर है। यदि उसको छेड़ते हैं तो और नुकसान होने की संभावना है। जेसीबी भेजी थी, लेकिन वहां विस्फोट करना खतरे से खाली नहीं है।
केएस बिष्ट, सहायक अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed