{"_id":"6a61f5835d94e639d10a84da","slug":"body-of-an-unidentified-woman-was-found-hanging-from-a-tree-in-the-dwarahat-forest-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जंगल में मिला महिला का शव...रस्सी से लटकी थी लाश, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जंगल में मिला महिला का शव...रस्सी से लटकी थी लाश, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 23 Jul 2026 04:35 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: Heera
Updated Thu, 23 Jul 2026 04:35 PM IST
सार
द्वाराहाट तहसील क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम भांसी कफलानी स्थित सुंदरखाल जंगल में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट तहसील क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम भांसी कफलानी स्थित सुंदरखाल जंगल में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर द्वाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बीती शाम गांव के कुछ लोग जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके महिला के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। कोतवाल विनोद जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया है। रानीखेत सीओ भावना कैंथोला ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है। शिनाख्त करने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
दस बारह दिन पुराना शव
पुलिस के अनुसार शव दस बारह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव उतार सुपुर्दगी में लिया गया। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि सुनील जोशी ने बताया कि समीपवर्ती गांवों में संपर्क कर पता लगाया जा रहा है कि महिला कौन है और निर्जन जंगल में कैसे पहुंची। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के असल कारण पता लग सकेंगे।
विज्ञापन