फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Blood donation camp in District hospital.

अल्मोड़ा में 48 लोगों ने किया रक्तदान का महादान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp in District hospital.
रक्तदान के लिए पहुंचे रेडक्रास संस्था के लोग। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जिला अस्पताल अल्मोड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर में 48 लोगों ने रक्तदान का महादान किया। छात्र, महिलाएं, युवा, नौकरी पेशा लोग, आईटीबीपी और पुलिस के जवान रक्तदान के लिए पहुंचे। शिविर में रक्तदान के लिए महिलाओं और युवाओं में अधिक उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. आरएस शाही ने कहा कि रक्तदान करने के बाद 24 घंटे में वापस शरीर में उतना ही ब्लड बन जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक रक्त दान करना चाहिए जिससे जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। ग्रुफ फार्मा लिमिटेड के एमआर मनोज फर्त्याल ने रक्तदाताओं को हीमोजिंक टोनिक वितरित किया। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मनोज सनवाल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

शिविर में जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. कुसुमलता, महिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. प्रीति पंत, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एसडीएम गोपाल चौहान, किशन गुरुरानी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, आनंद बगड़वाल, तारा चंद्र जोशी, बीएस मनकोटी, आशीष वर्मा, वैभव पांडे, आशा कर्नाटक, रीता दुर्गापाल, ममता चौहान, मंजू जोशी, भावना तिवारी, गीता मेहरा, सूरज वाणी, गोपाल मेर, आशीष भारती, पवन बोरा, इंदर गोस्वामी, हरीश कनवाल, सुशील साह, संदीप नयाल, हरीश कनवाल, विनीत बिष्ट, मनी नमन जोशी, आशीष वर्मा आदि मौजूद थे। डॉ. शाही और उनकी टीम के तकनीशियन मनोज धानिक, मनोज कुमार, प्रकाश कपकोटी, महेंद्र बिष्ट ने शिविर में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में इन लोगों ने किया रक्तदान
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के रक्त दान शिविर में अमित एलेन चंदन, दीप जोशी, दरम्यान जोशी, हरीश बिष्ट, देवांशी जोशी, कमलेश सिंह, डॉ. मुकेश सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, आशीष कुमार, स्मिता जोशी, त्रिलोजन जोशी, दीपक साह, पंकज वर्मा, प्रकाश रावत, योगेश कोठारी, गीता मेहरा, हेम पांडे, भानू जोशी, हरीश सिंह, राजेश तिवारी, कफीक खान, संगीता मेहरा, मणिकांत, नीरज जोशी, दीक्षा सुयाल, नवीन पांडे, अंकिता नेगी, सलमान अख्तर, मेहविशा मल, एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया, पुष्कर प्रसाद, मनोज नेगी, मनोज कुमार सिंह, प्रवीण सिंह रावत, मनीष कुमार, राहुल रावत, पंकज शर्मा, महेंद्र सिंह, गणेश नाथ, मंजुल पंत, वर्षा धमसत्तू, भोलाशंकर जोशी, निहाल जोशी, लवी दासपा, विनोद कुंवर, महेंद्र रावत, अंकित बहुगुणा, मोहित कपूर आदि ने रक्तदान किया।
पति-पत्नी ने किया रक्तदान
अल्मोड़ा। रानीधारा निवासी त्रिलोचन जोशी और उनकी पत्नी दोनों ने शिविर में पहुंचकर रक्त दान किया। त्रिलोचन जोशी ने बताया कि उन्होंने 13वीं बार रक्तदान किया है। उनकी पत्नी स्मिता जोशी पहली बार रक्तदान के लिए पहुंची हैं। दंपती ने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है। हमारी रक्त की बूंद से जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है।
पूरे उत्साह के साथ पहली बार रक्तदान के लिए पहुंचे युवा
अल्मोड़ा। धारानौला निवासी उत्तराखंड छात्र संगठन की दीक्षा सुयाल ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि वह अन्य युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगी। नगर की न्यू कॉलोनी ढूंगाधारा निवासी गीता मेहरा ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि दो बार पहले भी वह रक्तदान करने ब्लड बैंक आई थीं लेकिन हीमोग्लोबिन कम होने से रक्तदान नहीं कर पाईं। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की अंकिता नेगी ने भी पहली बार रक्तदान किया। प्राइवेट बैंक कर्मी मेहविश ने भी पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान के बाद सभी लोग उत्साहित थे।
राजस्व कर्मियों ने कई किमी दूर से आकर दिया रक्त
अल्मोड़ा। ताकुला से राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण सिंह रावत भी रक्तदान करने आए थे। उन्होंने बताया कि वह पहली बार रक्तदान कर रहे हैं। शीतलाखेत से राजस्व उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह भी रक्तदान करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह कई बार रक्तदान कर चुके हैं। एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया के प्रयासों से राजस्व विभाग की टीम रक्तदान के लिए पहुंची थी। खुद एडीएम और उनकी डयूटी में लगे होमगार्ड के जवान ने भी रक्तदान किया। एडीएम ने बताया कि इससे पूर्व भी वह कई बार रक्त दान कर चुके हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
आईटीबीपी और पुलिस जवानों ने किया रक्तदान
अल्मोड़ा। आईटीबीपी के तीन जवानों ने भी रक्तदान किया। आटीबीपी के सफीक खान ने पहली बार रक्तदान किया। नीरज जोशी ने पांचवीं बार तो मनीकांत ने चौथी बार रक्तदान किया। इसके बाद जवान ड्यूटी को लौट गए। पुलिस कार्यालय से पहुंचे कांस्टेबल विनोद सिंह कुंवर और होमगार्ड के जवान महेंद्र रावत ने भी रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि जनसेवा के लिए वह समय- समय पर रक्तदान करते रहते हैं।

कई लोगों को बिना रक्तदान के लौटना पड़ा वापस
अल्मोड़ा। अमर उजाला फाउंडेशन और रेडक्रास सोसायटी के रक्तदान शिविर में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। कई लोगों को बिना रक्तदान किए ही लौटना पड़ा। अस्पताल के ब्लड बैंक में ओ और एबी ग्रुप का रक्त पर्याप्त मात्रा में मौजूद था जिस कारण इस ग्रुप के लोगों का रक्त नहीं लिया गया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरएस शाही ने बताया कि इस ग्रुप के लोगों की डिटेल नोट कर ली गई है। भविष्य में कभी भी जरूरत पड़ने पर इन लोगों से संपर्क कर रक्तदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed