{"_id":"576448974f1c1b542111b788","slug":"blood-donation-by-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम सहित कई अधिकारियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम सहित कई अधिकारियों ने किया रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया रक्तदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में डीएम सविन बंसल समेत कई प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों ने रक्तदान किया। स्वैच्छिक रक्तदान के लिए 60 से अधिक रक्तदाता पहुंचे थे। जरूरत को देखते हुए ब्लड बैंक अधिकारियों ने मात्र 29 यूनिट खून लिया। अन्य रक्तदाताओं का रजिस्ट्रेशन किया, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें रक्तदान के लिए बुलाया जा सके।
विज्ञापन
शुक्रवार को आयोजित शिविर में डीएम सविन बंसल, एसएसपी केएस नगन्याल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, रेडक्रॉस के हेम तिवारी, मनीषा आर्या, सचिन आर्या, विजय नयाल, कमलेश रावत, गणेश भंडारी, रवि रावत, कविता भगत समेत 29 लोगों ने रक्तदान किया। रेडक्रॉस सोसायटी के प्रांतीय सदस्य बीएस मनकोटी ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को भी 19 लोगों ने रक्तदान किया था।
विज्ञापन
इस दौरान 24 लोगों ने रेडक्रॉस समिति की आजीवन सदस्यता ली। वहां पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, डॉ. सविता ह्यांकी, डॉ. आरएस शाही, डॉ. जेसी दुर्गापाल, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव किशन गुरुरानी, पारितोष जोशी, डॉ. हेमलता भट्ट, डीके सेन, मनोज सनवाल, अमरनाथ रावत, मनोज धानिक, महेंद्र सिंह, ललित जोशी, विनीत बिष्ट, दीपेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन