फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Blood bank could not be opened in medical college

Almora News: मेडिकल काॅलेज में नहीं खुल सका ब्लड बैंक

Mon, 19 Aug 2024 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 19 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Blood bank could not be opened in medical college
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा समेत आसपास के जिलों के रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अल्मोड़ा में मेडिकल काॅलेज तो खोला गया, लेकिन लंबी मांग के बाद भी यहां आज तक ब्लड बैंक स्थापित नहीं हो सका है। इस कारण यहां उपचार के लिए भर्ती होने वाले रोगियों के तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज अल्मोड़ा में ब्लड बैंक खोलने की नगर के लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं। कुछ महीनों पहले यहां ब्लड बैंक खोलने के लिए एक टीम सर्वे करने भी आई थी। इसके बाद यह मामला फिर से अधर में लटक गया। आज भी मेडिकल काॅलेज में भर्ती होने वाले रोगियों के तीमारदारों को खून की जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार यहां भी खून की व्यवस्था नहीं होने पर रोगियों को हल्द्वानी या अन्य महानगरों में रेफर करना मजबूरी बन जाती है। इन सब परेशानियों के बाद भी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन यहां ब्लड बैंक के संचालन के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है।
विज्ञापन




डॉ सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल काॅलेज ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक खोले जाने के प्रयास जारी हैं। सर्वे टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन काे भेज दी है। स्वीकृति मिलते ही यहां ब्लड बैंक का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed