फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Block level in the enclosure taken quite Rally

बाड़ेछीना में ब्लाक स्तरीय काफ रैली

Tue, 14 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ धौलछीना (अल्मोड़ा)
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ धौलछीना (अल्मोड़ा) Updated Tue, 14 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Block level in the enclosure taken quite Rally

बाड़ेछीना में हुई भैंसियाछाना ब्लाक की काफ रैली में डुंगरी के सुरेश राम की बछिया चैंपियन रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने कहा ग्रामीण उन्नत पशुपालन कर आत्मनिर्भर बनें। इससे पलायन भी रुकेगा। उन्होंने अव्वल रहे पशुपालकों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पशुपालन के प्रति ग्रामीण जागरूक रहें। पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। विभाग कई योजनाओं में अनुदान दे रहा है। विभाग के कर्मचारी, अधिकारी इन योजनाएं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर लाभान्वित करें।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीएस जंगपांगी, डा. आरएस दीक्षित ने पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान, पशुओं में होने वाली बीमारी के लक्षण, उपचार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पशुओं को साल में दो बार टीके अवश्य लगाएं। चार माह में कीड़े की दवा अनिवार्य रूप से दें। उन्होंने बताया कि ब्लाक में 120 अनुसूचित जाति के ग्रामीणों 50-50 मुर्गी के चूजे नि:शुल्क, ब्लाक में पांच गाय अनुदान में उपलब्ध कराई जाएंगी। बकरी, मुर्गीपालन के लिए अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफ रैली में कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न बछिया वर्ग में नीमा जोशी बाड़ेछीना की बछिया प्रथम, हंसा देवी, भैरव दत्त की बछिया दूसरे, जमन सिंह देवड़ी की बछिया तीसरे स्थान पर रही। प्राकृतिक गर्भाधान से पैदा हुई बछिया वर्ग में भगवती देवी की बछिया प्रथम, चंपा देवी की बछिया दूसरे, राजन सिंह की बछिया ने तृतीय स्थान पाया। अव्वल रहे पशुपालकों को नि:शुल्क चारा, मक्का के बीज, दवाईयां, 24-24 किलो भूसा किट दिया गया। रैली में 62 पशुपालक बछिया लेकर पहुंचे थे।


 इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला,  पूर्व प्रमुख धरम सिंह मेहरा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक जोशी, डा. कमल दुर्गापाल, डा. पीके सिंह, कल्याण सिंह बिष्ट, उमेश सिंह गैड़ा, आरएस राना, आरती साह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed