{"_id":"64a5adae08b671623500606d","slug":"bleu-print-of-master-plan-in-jageshwar-almora-news-c-232-1-alm1001-255-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम का ब्लू प्रिंट तैयार, सुविधाएं बढ़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम का ब्लू प्रिंट तैयार, सुविधाएं बढ़ेंगी
Wed, 05 Jul 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम के पहले चरण के मास्टर प्लान का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है। इससे जागेश्वर में विकास की रफ्तार को गति मिलेगी।
जागेश्वर धाम में देश, विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं लेकिन यहां सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानियों से जूझना पड़ता है। जागेश्वर धाम का सरकार मास्टर प्लान के तहत विकास कर रही है। पहले चरण के मास्टर प्लान का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है। इससे जागेश्वर धाम क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। करीब 18,50,00,000 रुपये की लागत से आरतोला से जागेश्वर तक सड़क निर्माण, मंदिर के सौंदर्यीकरण समेत अन्य कार्य होंगे।
मास्टर प्लान में जागेश्वर धाम क्षेत्र की यातायात व्यवस्था आने वाले 30-40 साल की जरूरत के अनुरूप विकसित की जा रही है। आगामी समय में जो क्षेत्र बॉटल नेक बन सकते हैं। उन्हें अभी से इस प्रकार से डिजाइन किया जाए कि यातायात बढ़ने के बाद भी जाम कम लगे। आसपास वन क्षेत्र होने के कारण इको टूरिज्म, बच्चों और युवाओं के अनुरूप ट्रैकिंग आदि की सुविधाएं विकसित की जा रहीं हैं।
जागेश्वर धाम के विकास के लिए पहले चरण के मास्टर प्लान का ब्लू प्रिंट जारी हो गया है। कार्य प्रगति पर है। जागेश्वर धाम के विकास के लिए तत्परता से काम किया जा रहा है। - अमित लोहनी, जिला पर्यटन अधिकारी, अल्मोड़ा।