{"_id":"609fff816d1a4c269b50242c","slug":"black-fungus-suspected-patient-found-in-almorah","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में ब्लैक फंगस की आहट: अल्मोड़ा में मिला संदिग्ध मरीज, सीटी स्कैन में पाए गए लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस की आहट: अल्मोड़ा में मिला संदिग्ध मरीज, सीटी स्कैन में पाए गए लक्षण
Sat, 15 May 2021 10:36 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 15 May 2021 10:36 PM IST
सार
अल्मोड़ा जिला निवासी एक डॉक्टर के 64 वर्षीय बुजुर्ग पिता की पिछले सप्ताह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था इस बीच तीन दिन पूर्व अचानक उनकी आंख में सूजन और तेज सर दर्द की शिकायत बढ़ गई। जिसके चलते कोविड अस्पताल में ही उनका सीटी स्कैन कराया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस की आहट भी शुरू होने लगी है। अल्मोड़ा जिले में बीमारी का संदिग्ध एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। मरीज में रोग के लक्षण पाए जाने पर शनिवार को उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मरीज की आंख में सूजन के साथ-साथ सर दर्द की होने पर उसे हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिला निवासी एक डॉक्टर के 64 वर्षीय बुजुर्ग पिता की पिछले सप्ताह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से उन्हें कोविड अस्पताल बेस में भर्ती कर दिया गया था। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था
विज्ञापन
इस बीच तीन दिन पूर्व अचानक उनकी आंख में सूजन और तेज सर दर्द की शिकायत बढ़ गई। जिसके चलते कोविड अस्पताल में ही उनका सीटी स्कैन कराया गया। मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अमित आर्या ने बताया कि सीटी स्कैन में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ ही शुगर के मरीज भी हैं। जिससे दिक्कत बढ़ सकती है। लक्षण पाए जाने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन