फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Black flags shown to Health Minister Dhan Singh Rawat in Almora

कांग्रेसियों ने रोका स्वास्थ्य मंत्री का काफिला: धन सिंह रावत को दिखाए काले झंडे, फ्लीट के आगे लेटे विधायक

Thu, 30 Nov 2023 05:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 30 Nov 2023 05:46 PM IST
सार

अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिले के दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को कांग्रेसियों के विरोध का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Black flags shown to Health Minister Dhan Singh Rawat in Almora
विधायक मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिले के दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को कांग्रेसियों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक मनोज तिवारी उनकी फ्लीट के आगे सड़क पर लेट गए। प्रदर्शनकारियों को काबू करने में पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट गए। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क से उठाया, तब जाकर स्वास्थ्य मंत्री की फ्लीट रवाना हो सकी।
विज्ञापन


बुधवार को जिले के प्रभारी और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एक दिनी दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचे। उनका हवालबाग में कार्यक्रम तय था। इसी दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से नाराज विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता करबला तिराहे पर पहुंच गए। जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री का काफिला करबला के पास पहुंचा तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


विधायक मनोज तिवारी के साथ कई कार्यकर्ता मंत्री डॉ. रावत के वाहन के आगे सड़क पर लेट गए तो मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। काफी देर समझाने के बाद भी विधायक और कार्यकर्ता सड़क से उठने को तैयार नहीं हुए स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा, सीओ विमल प्रसाद, कोतवाल अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने किसी तरह भीड़ को काबू कर विधायक और अन्य कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक सड़क से उठाकर स्वास्थ्य मंत्री के काफिले को रवाना किया। इस दौरान मंत्री को करीब 15 मिनट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्री के रवाना होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। संवाद

 

मेडिकल कॉलेज बन गया है रेफर सेंटर, हायर सेंटर ले जाने के लिए नहीं है एंबुलेंस
विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि करोड़ों रुपये से खोले गए मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं हर दिन बिगड़ रही हैं। यह कॉलेज केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। ब्लड बैंक संचालित न होने से मरीज खून के लिए भटक रहे हैं। फैकल्टी न होने से मरीजों को बेहतर उपचार मिलना मुश्किल हो गया है। गर्भवतियों को आए दिन रेफर किया जा रहा है।

 

मरीजों को हायर सेंटर ले जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस नहीं हैं। आपातकालीन 108 सेवा भी मरीजों का साथ नहीं दे रही हैं। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है, इसकी मार मरीज सह रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा शीघ्र व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो बड़ा आंदोलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed