{"_id":"61be333fc5e9ac4c5c503d61","slug":"bjp-workers-meet-in-ranikhet-ranikhet-news-hld448076453","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी प्रभारी के सम्मुख उजागर हुई सक्षम लोगों को दायित्व नहीं मिलने की पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी प्रभारी के सम्मुख उजागर हुई सक्षम लोगों को दायित्व नहीं मिलने की पीड़ा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधानसभा प्रभारी (प्रवासी) नीमा भगत और सह प्रभारी वीरेंद्र गुसाई ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सक्षम लोगों को पार्टी में दायित्व नहीं मिलता है। प्रभारी ने कहा कि टिकट वितरण का मामला हाईकमान का है। नाराज कार्यकर्ताओं की बातों को हाईकमान तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2022 के रण में कूदने का आह्वान किया।
विज्ञापन
रानीखेत सीट से अभी तक भाजपा की उम्मीदवारी तय नहीं हुई है। हालांकि 12 से अधिक दावेदार टिकट के लिए सामने आए हैं। नीमा भगत सहित तमाम पदाधिकारियों ने रानीखेत और ताड़ीखेत मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सूत्रो की मानें तो अंदरखाने कार्यकर्ताओं ने टिकट पर अपने अपने विचार रखे। ताड़ीखेत की बैठक में सरकार में रानीखेत से सक्षम व्यक्ति को दायित्व नहीं मिलने निराशा भी जताई गई। दोनों के अलावा पूर्णकालिक जितेंद्र पंत ने रानीखेत नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक ली। बूथ स्तरीय कार्यक्रमों की जानकारी तथा पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्रों की भी समीक्षा की गई। रानीखेत की बैठक में अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल ने की। यहां पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, पूर्व नगर अध्यक्ष हंसा दत्त बवाड़ी, चंदन भगत, विनोद भार्गव, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल, दीप्ति बिष्ट, मदन कुर्वाबी आदि थे। ताड़ीखेत की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को जिताने का आह्वान किया गया। वहां पर मंडल अध्यक्ष आनंद बुधानी, विजय भगत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा विमला रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, ध्यान सिंह नेगी, गणेश आर्य, दिनेश आर्य, प्रमोद रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।