{"_id":"61c4c99eb210f7353b13a356","slug":"bjp-wins-0-plus-seats-told-ts-rawat-almora-news-hld448624598","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 सीटों से ज्यादा में परचम लहराएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 सीटों से ज्यादा में परचम लहराएगी भाजपा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के लमगड़ा में जनसभा को संबोधित करते पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के ढौरा गांव पहुंचने पर बृहस्पतिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, सांसद अजय टम्टा के नेतृत्व में विजय संकल्प यात्रा ढौरा से शुरू होकर विश्वनाथ, धारानौला होते हुए शिखर तिराहे से नंदा देवी प्रांगण अल्मोड़ा पहुंची। नंदा देवी प्रांगण में एक विशाल जनसभा भी आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी। हर घर को बिजली देने का काम भाजपा सरकार ने किया। उत्तराखंड में रिकार्ड सड़कें भाजपा सरकार के दौरान बनीं, गांव-गांव तक सड़कें पहुंचाई। 250 से अधिक पुलों का निर्माण भाजपा कार्यकाल में हुआ। विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा में भाजपा सरकार में पानी की समस्याएं दूर हुई। कई पंपिंग योजनाएं बनीं और कई योजनाओं पर कार्य चालू है। सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। गाड़ियों की पार्किंग की दिक्कत थी, इसके लिए 7.74 करोड़ की लागत की 104 गाड़ियों की पार्किंग स्वीकृत करवाई। विधानसभा क्षेत्र में 24 सड़कों का निर्माण हुआ। दो करोड़ 16 लाख की लागत से कनारी में अस्पताल बनाया गया। पार्कों का निर्माण किया गया। अल्मोड़ा से हेली सेवा शुरू करने का कार्य प्रगति पर है। डीनापानी में स्टेडियम का कार्य चल रहा है। विद्युत उपलब्धता, सिंचाई की सुविधाओं को कार्य चल रहे हैं। विस उपाध्यक्ष ने कहा कि ढाई करोड़ की आर्थिक सहायता निर्धन असहाय लोगों को दी गई। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि 2014 में लोकसभा में कमल खिला और भाजपा की सरकार बनी। उससे पहले परिवारवाद की राजनीति चली आ रही थी और घोटाले, भ्रष्टाचार की सरकार थी। भाजपा सरकार के आने के बाद भ्रष्टाचार पर लगाम लगी। अबकी बार 60 पार का नारा अल्मोड़ा से साकार होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार में राज्य में विकास हुआ है। गरीबों के विकास हेतु योजनाएं भाजपा कार्यकाल में चलाई गई।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पुष्कर सिंह काला, गोविंद सिंह पिलख्वाल, कुंदन लटवाल, रवि नेगी, महेश नयाल, सचिन शाह, ललित लटवाल, धर्मेन्द्र बिष्ट, रेनू अधिकारी, कृष्णा पलियाल, कैलाश गुरुरानी, किरन पंत, मनोज जोशी, मोहन सिंह मेहरा, प्रकाश बिष्ट, ललित मेहता, राजेन्द्र राणा, विनोद जोशी, धर्मवीर आर्या, देवेंद्र सत्यपाल, मदन बिष्ट, महिपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
60 सीटों से ज्यादा में परचम लहराएगी भाजपा
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा के रामलीला मैदान में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। लमगड़ा के ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल के नेतृत्व में कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, प्रदेश सचिव व यात्रा संयोजक पुष्कर काला समेत अल्मोड़ा के प्रभारी रमेश बहुगुणा, कोऑपरेटिव चेयरमैन ललित लटवाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पांडे, गिरीश खोलिया आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भाजपा सरकार 60 से ज्यादा सीटों पर अपना परचम लहराने वाली है। मंडल अध्यक्ष लमगड़ा, संजय डालाकोटी, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर प्रकाश भट्ट, मंडल अध्यक्ष दन्यां गोपाल सिंह बिष्ट, गौरव पांडे, मोहन सिंह मेहरा, पूरन बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, दीपक पांडे, राजेन्द्र बिष्ट आदि ने रैली का स्वागत किया।